अभी और कम होंगे पेट्रोल और डीजल के दाम
टरनैशनल मार्केट में क्रूड का दाम 3 अक्टूबर के $86/बैरल से गिरकर $72/बैरल से नीचे आ गया है। इस वजह से 17 अक्टूबर से पेट्रोल का दाम करीब 5 रुपये प्रति लीटर घटा है , जबकि डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। घरेलू बाजार में फ्यूल और सस्ता हो सकता है क्योंकि इंटरनैशनल मार्केट में कच्चे तेल का दाम पिछले तीन हफ्ते में तेजी से घटा है। दरअसल, विदेशी बाजारों में क्रूड का भाव 72 डॉलर प्रति बैरल से कम हो गया है जबकि रुपये में स्थिरता है। इन सबके चलते 17 अक्टूबर से पेट्रोल का दाम करीब 5 रुपये प्रति लीटर घटा है, जबकि डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल 78.06 रुपये और डीजल 72.74 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में डीजल 76.22 रुपये और पेट्रोल 83.57 रुपये का एक लीटर रहा। 90% से ज्यादा फ्यूल रिटेलिंग मार्केट पर कब्जे वाली स रकारी ऑइल कंपनियां पेट्रोल और डीजल का डेली रेट एक पखवाड़े पहले इंटरनैशनल मार्केट में चल रहे क्रूड के रेट और करंसी मूवमेंट के हिसाब से सेट करती हैं। इस हिसाब से अभी इंटरनैशनल मार्केट में क्रूड सस्ता होने से भारत में आगे लगभग एक पखवाड़ा फ्...