Posts

Showing posts from October, 2018

बारामूला में सेना का ऑपरेशन, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. ये मुठभेड़ बारामूला के सोपोर इलाके में चल रही है. सेना ने यहां दो आतंकियों को मार गिराया है जबकि एक जवान भी शहीद हुआ है. सोपोर के मलगनिपोरा इलाके में स्थित एक घर में ये आतंकी छिपे हुए थे और रुक-रुक कर सेना के जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं. मुठभेड़ को देखते हुए इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, ताकि आतंकियों को कोई बाहरी मदद ना पहुंच पाए. बता दें कि बारामूला में ही गुरुवार को जवानों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया था. बारामूला में ही गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान सेना ने पहले दो और उसके बाद 4 आतंकियों को मार गिराया था . गुरुवार को किया था हमला आपको बता दें कि घाटी में पिछले कई दिनों से ही सेना आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. गुरुवार को भी आतंकियों ने इस ऑपरेशन से बौखला कर सेना के कैंप पर हमला किया था. आतंकियों द्वारा त्राल में सेना के कैंप पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान भी शहीद हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इस हमले के अलावा भी पिछ...