बारामूला में सेना का ऑपरेशन, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. ये मुठभेड़ बारामूला के सोपोर इलाके में चल रही है. सेना ने यहां दो आतंकियों को मार गिराया है जबकि एक जवान भी शहीद हुआ है.
सोपोर के मलगनिपोरा इलाके में स्थित एक घर में ये आतंकी छिपे हुए थे और रुक-रुक कर सेना के जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं. मुठभेड़ को देखते हुए इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, ताकि आतंकियों को कोई बाहरी मदद ना पहुंच पाए.
बता दें कि बारामूला में ही गुरुवार को जवानों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया था. बारामूला में ही गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान सेना ने पहले दो और उसके बाद 4 आतंकियों को मार गिराया था.
गुरुवार को किया था हमला
आपको बता दें कि घाटी में पिछले कई दिनों से ही सेना आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. गुरुवार को भी आतंकियों ने इस ऑपरेशन से बौखला कर सेना के कैंप पर हमला किया था.
आतंकियों द्वारा त्राल में सेना के कैंप पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान भी शहीद हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी.
इस हमले के अलावा भी पिछले ही हफ्ते आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर IED ब्लास्ट कर हमला किया था, हालांकि इस हमले में किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा था.
राहुल गांधी ने कहा कि रात के 2 बजे सीबीआई पर की गई कार्रवाई के पीछे की वजह है कि सीबीआई राफेल मामले में प्रधानमंत्री की जांच करने वाली थी. क्योंकि अगर सीबीआई जांच हो जाएगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, पूरे देश को पता लग जाएगा कि प्रधानमंत्री ने राफेल मामले में भ्रष्टाचार किया. उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने चोरी की है, वह पकड़े जाएंगे.
राहुल ने कहा कि दो बजे रात को सीबीआई के कमरे को सील किया गया, जो दस्तावेज थे उन्हें कब्जे में ले लिया गया, इसलिए यह कार्रवाई रात के दो बजे की गई. सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की जासूसी पर राहुल ने कहा कि पीएम मोदी सबकी जासूसी करते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री ने एक अपराध को छिपाने के लिए कई अपराध किए. वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा सीवीसी की सलाह पर सीबीआई में की गई कार्रवाई के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री पहले अपनी बेटी और मेहुल चोकसी के बारे में बताएं.
राहुल ने कहा तथ्य साफ है आम तौर पर सरकार कुछ खरीदती है तो टेंडर होता है, राफेल मामले में टेंडर हुआ दसॉ को काम मिला लेकिन प्रधानमंत्री फ्रांस गए और टेंडर रद्द कर दूसरी डील कर आए. राहुल ने कहा कि यह ओपन एंड शट केस है, प्रधानमंत्री अनुभवी आदमी हैं वो जानते हैं कि यदि सीबीआई जांच करेगी तो वो बच नहीं पाएंगे. इसलिए राफेल मामले में सीबीआई से जांच कराना आत्महत्या करने समान होता, इसलिए प्रधानमंत्री ने सीबीआई की हत्या कर दी.
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान पर राहुल ने कहा कि ओलांद वो शख्स हैं जिन्होंने डील पर हस्ताक्षर किए और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चोर हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उनके आरोप का जवाब नहीं दे पाए. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के फ्रांस दौरे के दौरान दसॉ कंपनी के जाने पर राहुल ने कहा कि वो जानते हैं क्या बात हुई होगी. राहुल ने कहा कि उन्होंने दसॉ से कहा होगा कि जो हम कह रहे हैं आप भी वही कहिए नहीं तो हम डील रद्द कर देंगे.

Comments
Post a Comment