Posts

अभी और कम होंगे पेट्रोल और डीजल के दाम

टरनैशनल मार्केट में क्रूड का दाम 3 अक्टूबर के $86/बैरल से गिरकर $72/बैरल से नीचे आ गया है। इस वजह से 17 अक्टूबर से पेट्रोल का दाम करीब 5 रुपये प्रति लीटर घटा है , जबकि डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। घरेलू बाजार में फ्यूल और सस्ता हो सकता है क्योंकि इंटरनैशनल मार्केट में कच्चे तेल का दाम पिछले तीन हफ्ते में तेजी से घटा है। दरअसल, विदेशी बाजारों में क्रूड का भाव 72 डॉलर प्रति बैरल से कम हो गया है जबकि रुपये में स्थिरता है। इन सबके चलते 17 अक्टूबर से पेट्रोल का दाम करीब 5 रुपये प्रति लीटर घटा है, जबकि डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल 78.06 रुपये और डीजल 72.74 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में डीजल 76.22 रुपये और पेट्रोल 83.57 रुपये का एक लीटर रहा।  90% से ज्यादा फ्यूल रिटेलिंग मार्केट पर कब्जे वाली स रकारी ऑइल कंपनियां पेट्रोल और डीजल का डेली रेट एक पखवाड़े पहले इंटरनैशनल मार्केट में चल रहे क्रूड के रेट और करंसी मूवमेंट के हिसाब से सेट करती हैं। इस हिसाब से अभी इंटरनैशनल मार्केट में क्रूड सस्ता होने से भारत में आगे लगभग एक पखवाड़ा फ्...

बारामूला में सेना का ऑपरेशन, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. ये मुठभेड़ बारामूला के सोपोर इलाके में चल रही है. सेना ने यहां दो आतंकियों को मार गिराया है जबकि एक जवान भी शहीद हुआ है. सोपोर के मलगनिपोरा इलाके में स्थित एक घर में ये आतंकी छिपे हुए थे और रुक-रुक कर सेना के जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं. मुठभेड़ को देखते हुए इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, ताकि आतंकियों को कोई बाहरी मदद ना पहुंच पाए. बता दें कि बारामूला में ही गुरुवार को जवानों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया था. बारामूला में ही गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान सेना ने पहले दो और उसके बाद 4 आतंकियों को मार गिराया था . गुरुवार को किया था हमला आपको बता दें कि घाटी में पिछले कई दिनों से ही सेना आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. गुरुवार को भी आतंकियों ने इस ऑपरेशन से बौखला कर सेना के कैंप पर हमला किया था. आतंकियों द्वारा त्राल में सेना के कैंप पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान भी शहीद हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इस हमले के अलावा भी पिछ...