Posts

Showing posts from December, 2018

आडवाणी ने कहा, 2002 दंगे के बाद इस्तीफे को तैयार थे नरेंद्र मोदी: आज की पांच बड़ी ख़बरें

साल 2002 में हुए गुजरात दंगे के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी के कहने पर इस्तीफा देने को तैयार थे. इस बात का जिक्र आडवाणी ने खुद के लिखे एक लेख में किया है. पत्रिका 'साहित्य अमृत' में लिखे लेख में आडवाणी ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से नरेंद्र मोदी के इस्तीफे पर अपने मतभेद को भी स्वीकारा है. उन्होंने लिखा है कि दंगों के बाद गोवा कार्यकारिणी में नरेंद्र मोदी के इस्तीफे पर वाजपेयी से राय पूछी गई थी तो उन्होंने कहा था कि मोदी को इस्तीफे की पेशकश करनी चाहिए. आडवाणी ने लिखा है, "मैंने वाजपेयी जी से कहा था कि अगर इस्तीफे से स्थिति सुधरती है तो इस्तीफा तुरंत लिया जाना चाहिए. मेरा मानना था कि इससे स्थिति सुधरेगी नहीं. जब मैंने मोदी से कार्यकारणी बैठक में इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखने पर बात की तो वो तुरंत तैयार हो गए थे." मंदिर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो हो सकता है हिंदू आंदोलनः स्वामी बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने सरकार से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू कराने की अपील की है तथा चेतावनी दी है ...

भारत के 29 राज्यों में सिर्फ़ एक महिला मुख्यमंत्री होने के क्या मायने हैं?

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई चीज़ें बदली हैं. एक बदलाव ये भी है कि अब भारत के 29 राज्यों में सिर्फ़ एक महिला मुख्यमंत्री होगी. राजस्थान की सत्ता वसुंधरा राजे के हाथों से फिसल चुकी है और इसलिए अब सिर्फ़ पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है जहां एक महिला मुख्यमंत्री है- ममता बनर्जी. तक़रीबन दो साल पहले भारत के चारों कोनों में एक-एक महिला मुख्यमंत्री थी. आज ये आकंड़ा चार से सिमट कर एक पर आ गया है साल 2011 और साल 2014 में ऐसा हुआ था कि भारत के चार राज्यों की ज़िम्मेदारी महिला मुख्यमंत्रियों के हाथों में थी. जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती, गुजरात में आनंदीबेन पटेल, राजस्थान में वसुंधरा राजे और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी. इससे पहले तमिलनाडु में जयललिता भी थीं. भारतीय राजनीति पर नज़र रखने वाली वरिष्ठ पत्रका र स्मिता सिंह इसे भारतीय महिलाओं के लिए अच्छा संकेत नहीं मानतीं. आज़ादी के बाद से अब तक भारत में कुल 16 महिला मुख्यमंत्री हुई हैं जिनमें उमा भारती, राबड़ी देवी और शीला दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं. स्मिता सिंह ने बीबीसी से बातचीत में कहा, "भले ही भारत मे...