आलोक वर्मा ने नहीं मानी सरकार की बात, अब क्या होगा: प्रेस रिव्यू
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई निदेशक पद से हटाए गए आलोक वर्मा ने सरकार के निर्देशों का पालन न करते हुए अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड्स विभाग के महानिदेशक का पद संभालने से इनकार कर दिया. गृह मंत्रालय ने बुधवार को वर्मा को एक चिट्ठी भेजकर इन सारे विभागों का कार्यभार तुरंत संभालने को कहा था. चूंकि आलोक वर्मा का कार्यकाल 31 जनवरी को ख़त्म हो रहा था इसलिए उन्हें ये पद सिर्फ़ एक दिन के लिए संभालना था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें सेवानिवृत्त माना जाए. ये भी पढ़ें: आलोक वर्मा को कहा, एक दिन कार्यभार संभालें अख़बार गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से लिखता है कि निर्देशों का पालन न करने बाद अब वर्मा को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगर वर्मा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई तो उनकी पेंशन भी रोकी जा सकती है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में एक रिपोर्ट छपी है जिसके मुताबिक भारत में महिला मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के दो बड़े राज्यों महाराष्...